Swayam Parichay
Swayam Parichay
स्वयं परिचय मै आचार्य अजीत पराशर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पूर्व मध्यमा( 10th), उत्तर मध्यमा(12th), शास्त्री(स्नातक)एवं आचार्य(स्नातकोत्तर)तक की संपूर्ण शिक्षा काशी की पावन धरा से और विद्वानों के सान्निध्य में पूर्ण की है। कर्मकांड के गहन सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ मुझे इस क्षेत्र का सुदीर्घ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। मेरा मानना है कि कर्मकांड केवल विधियों का समूह नहीं, बल्कि श्रद्धा और शास्त्रोक्त शुद्धता का संगम है। मेरे और हमारे अनुभवी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपादित प्रत्येक अनुष्ठान पूर्णतः वैदिक रीति से संपन्न किया जाता है। विशेषता -अनुभवी ब्राह्मण: बीएचयू (BHU) और काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा अनुष्ठान का संपादन।